आज के डिजिटल दौर या फिर सोशल मीडिया के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो व्हाट्सएप का इस्तेमाल न करता हो। आज कल सभी लोग सोशल मीडिया से जुड़े है चाहे वो लड़का हो या लड़की। इसलिए जब हमें किसी लड़की से बात करनी होती है या उसे अपने करीब लाना होता है, तो व्हाट्सएप सबसे आसान और बेहतरीन जरिया बनता है।
लेकिन अगर आप पहली बार किसी लड़की से बात कर रहे हैं, तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि लड़की पटाने के लिए सबसे पहले क्या करना चाहिए, ताकि आप लड़की के सामने अपना अच्छा इम्प्रैशन जमा सके। लेकिन बहुत से लड़के, अक्सर एक ही जगह पर आकर अटक जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि आखिर whatsapp par ladki ko impress kaise kare?
अक्सर मैंने देखा है कि लड़को को जैसे ही लड़की का नंबर मिलता है, तो वो तुरंत लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज करना (Chatting) शुरू कर देते है और यहाँ भी वो सबसे बड़ी गलती यही करते हैं कि चैट की शुरआत ही “Hi”, “Hello” या “आप क्या कर रही हो?” जैसे बोरिंग मैसेज से करते है, जिससे लड़कियां इरिटेट हो जाती हैं और रिप्लाई करना बंद कर देती हैं।
अगर आप भी whatsapp par ladki ko impress करना चाहते है या उसे अपना दीवाना बनाने की सोच रहे है, तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहाँ हम व्हाट्सएप चैटिंग के 7 ऐसे सीक्रेट और जादुई तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद कोई भी लड़की आपसे बात करने के लिए बेचैन हो जाएगी।
व्हाट्सएप पर लड़की को इम्प्रेस कैसे करें? 7 जादुई चैट टिप्स
व्हाट्सएप पर किसी भी लड़की का दिल जीतने के लिए, आपको अपनी बातचीत को बाकि दूसरे लड़को से अच्छा और दिलचस्प बनाना होगा। तभी लड़की आपके साथ चैट में ज्यादा टाइम तक बात करेगी और आपके मैसेज का रिप्लाई भी तुरंत करेगी। इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले है जो Whatsapp Chatting को दिलचस्प बनाने में आपकी मदद करेगी।
बातचीत की शुरुआत स्मार्ट तरीके से करें (Avoid Boring Message)
अगर आप भी ये सोच रहे है कि whatsapp par ladki ko impress kaise kare, तो सबसे पहले बोरिंग मैसेज भेजना बंद करें। अधिकतर लड़के यही सबसे बड़ी गलती करते है जिसके कारण शुरुआत में ही सामने वाली का रिप्लाई नहीं आता है। इसलिए शुरुआत में Hi/Hello की जगह ऐसा कुछ लिखे जिससे लड़की खुद रिप्लाई करने पर मजबूर हो जाये।
उदाहरण के लिए: आप लिख सकते हैं, “आज कॉलेज/ऑफिस में जो हुआ, वो सच में बहुत फनी था!” या “मैंने अभी एक बहुत ही कमाल का गाना सुना, सुनते ही मुझे लगा कि यह तुम्हें भी पसंद आएगा।” ऐसे ओपन-एंडेड मैसेज से बातचीत तुरंत शुरू हो जाती है। इसके आलावा, अगर आप सोशल मीडिया पर पहली बार किसी लड़की के साथ चैट कर रहे है, तो आपको हमारा ये लेख अनजान लड़की से कैसे बात करें? जरूर पढ़ना चाहिए।
उसके व्हाट्सएप स्टेटस (status) का सही इस्तेमाल करे
लड़की को व्हाट्सएप पर नोटिस करवाने का सबसे आसान तरीका है उसका स्टेटस। जब भी वो कोई अच्छा स्टेटस या स्टोरी लगाए, तो तुरंत सिर्फ ‘Nice’ या ‘Beautiful’ लिखने के बजाय कोई दिलचस्प सवाल पूछें।
- अगर उसने किसी खूबसूरत जगह की फोटो लगाई है, तो आप रिप्लाई कर सकते हैं: “Wow, ये जगह तो बहुत प्यारी है! ये कहाँ की फोटो है?” इससे लड़की बहुत सहजता से आपसे बात करना शुरू कर देगी।
एक प्यारी और सच्ची तारीफ करें (Compliment Her DP)
लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है, खासकर जब बात उनकी प्रोफाइल पिक्चर (DP) की हो। लेकिन तारीफ में दिखावा या ठरकपन नहीं दिखना चाहिए। यहाँ तारीफ में ऐसी कोई बात ना बोले जिससे लड़की के सामने आपका इम्प्रैशन खराब हो।
आपको उनकी सादगी, स्माइल या उनके ड्रेसिंग सेंस की जेन्युइन तारीफ करनी है। आइये जानते है लड़की की DP की तारीफ कैसे करे ? DP की तारीफ करने के 5 जादुई तरीके –

सादगी की तारीफ करें (Appreciate Simplicity)
अगर लड़की ने बिना ज्यादा मेकअप या किसी नॉर्मल लुक में फोटो लगाई है, तो उसकी सादगी की तारीफ करें। लड़कियों को यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि कोई उनके नेचुरल लुक को पसंद कर रहा है।
- क्या मैसेज भेजें: “तुम्हारी ये डीपी सच में बहुत प्यारी है, तुम्हारी सादगी ही इस फोटो की सबसे अच्छी बात है।”
स्माइल पर कमेंट करें (Compliment Her Smile)
किसी भी लड़की की खूबसूरती उसकी मुस्कान से दोगुनी हो जाती है। अगर फोटो में वो हंस रही है, तो सीधा उसकी स्माइल को टारगेट करें। यह तरीका कभी फेल नहीं होता।
- क्या मैसेज भेजें: “वैसे तो तुम्हारी सारी फोटोज अच्छी होती हैं, पर तुम्हारी ये स्माइल इस डीपी को एकदम परफेक्ट बना रही है।”
ड्रेसिंग सेंस या स्टाइल को नोटिस करें (Notice Her Style)
लड़कियां अपनी प्रोफाइल पिक्चर चुनने के लिए बहुत सोच-समझकर अपनी बेस्ट ड्रेस और स्टाइल चुनती हैं। अगर आप उनके इस एफर्ट (effort) को नोटिस करेंगे, तो वो आपसे बहुत जल्दी इम्प्रेस होंगी।
- क्या मैसेज भेजें: “Wow! ये कलर तुम पर बहुत सूट कर रहा है। तुम्हारा ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल सच में कमाल का है।”
वाइब या बैकग्राउंड की तारीफ करें (Compliment the Vibe)
अगर फोटो किसी अच्छी जगह, कैफे या नेचर के बीच खींची गई है, तो सिर्फ लड़की की तारीफ करने के बजाय पूरी फोटो की ‘वाइब’ पर कमेंट करें। इससे बातचीत शुरू करना बहुत आसान हो जाता है।
- क्या मैसेज भेजें: “तुम्हारी इस नई डीपी की वाइब बहुत ही पॉजिटिव और पीसफुल (peaceful) लग रही है। ये फोटो कहाँ की है वैसे?”
आंखों की तारीफ करें (Compliment Her Eyes)
अगर फोटो क्लोज-अप (Close-up) है और उसमें उसकी आंखें बहुत साफ दिख रही हैं, तो आप उनकी आंखों पर एक प्यारा सा और रिस्पेक्टफुल कमेंट कर सकते हैं।
- क्या मैसेज भेजें: “तुम्हारी इस फोटो में तुम्हारी आंखें बहुत कुछ बयां कर रही हैं, बेहद खूबसूरत और एक्सप्रेसिव (expressive) पिक्चर है।”
DP पर कमेंट करते समय ये 3 गलतियां कभी न करें:
- “Hot” या “Sexy” जैसे शब्दों से बचें: शुरुआत में ही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से लड़की आपको गलत समझेगी और ब्लॉक भी कर सकती है।
- शायरी की बाढ़ न लाएं: पहली ही बार में भारी-भरकम रोमांटिक शायरी भेजने से बचें, इससे आप ‘चिपकू’ लग सकते हैं।
- जबरदस्ती का दिखावा न करें: तारीफ वही करें जो फोटो देखकर सच में आपके दिल में आए। झूठी तारीफ लड़कियां तुरंत पकड़ लेती हैं।
बोरिंग सवालों से बचें और उसकी पसंद -नापसंद जाने
मैंने चैटिंग के दौरान देखा है अक्सर बहुत सारे लड़के हमेशा ये गलती करते है जिसके कारण उनकी चैटिंग बोरिंग हो जाती है और लड़की उनके मैसेज को seen करके छोड़ देती है। वो चैटिंग के दौरान पुलिस की तरह पूछताछ करते है। जैसे- “खाना खाया या नहीं ?” “क्या कर रही हो?” ‘कहाँ हो?” “मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रही हो?” अगर आप भी इस तरह पूछताछ करोगे तो लड़की आपसे बहुत जल्दी बोर हो जाएगी।
इसलिए लड़की से ऐसे बाते ना करे,इसकी जगह आप उसके शौक के बारे में बात करें। उसे कौन सी फ़िल्में पसंद हैं, वो फ्री टाइम में क्या करती है, उसे कैसा म्यूजिक पसंद है—इन विषयों पर बात करें। जब आप उसकी पसंद में सच्ची दिलचस्पी दिखाएंगे, तो उसे आपसे बात करना अच्छा लगने लगेगा।
चैट में ह्यूमर( humor) और मीम्स (Memes) का इस्तेमाल करे
लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उन्हें हँसा सकते हैं। व्हाट्सएप चैट को मजेदार बनाए रखने के लिए बीच-बीच में फनी मीम्स, स्टिकर्स या जोक्स शेयर करते रहें। अगर वो किसी बात से परेशान या उदास है, तो एक हल्का-फुल्का मजाक करके उसके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करें।

आपका यह मजाकिया अंदाज उसे आपका दीवाना बना देगा। वैसे भी साइकोलोजी के अनुसार, लड़कियों को अच्छे सेन्स ऑफ ह्यूमर वाले लड़के बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लगते है, जिस पर Psychology Today की यह रिपोर्ट देख सकते है।
तुरंत रिप्लाई (Instant Reply) ना करें
लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में कभी भी ‘चिपकू’ या हमेशा खाली रहने वाले लड़के मत बनिए। जैसे ही उसका मैसेज आए, तुरंत माइक्रोसेकंड में रिप्लाई करने के बजाय थोड़ा सा गैप (1-2 मिनट) लें। इससे लड़की को लगेगा कि आप अपनी लाइफ में बिजी हैं और सिर्फ उसी के लिए हर वक्त खाली नहीं बैठे हैं। यह चीज आपकी वैल्यू को उसकी नजरों में बहुत बढ़ा देगी।
टेक्स्ट (Text) के साथ वॉइस नोट्स (Voice Notes) भी भेजे
अक्सर व्हाटएप पर चैटिंग करते समय सिर्फ टेक्स्ट मैसेज को पढ़ते रहने से बातचीत फीकी लगने लगती है इसलिए बातचीत में नयापन और मिठास लाने के लिए कभी -कभी छोटे और प्यारी आवाज में वॉयस नोट्स भेजें। किसी टेक्स्ट को पढ़ने के मुकाबले आपकी आवाज सुनना लड़की के दिल पर ज्यादा गहरा असर डालता है।
इससे आप दोनों के बीच का कनेक्शन और भी मजबूत होता है। अगर आपको व्हट्सएप के इस फीचर को इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत आती है, तो आप WhatsApp Official Support पर जाकर इसकी पूरी जानकारी ले सकते है।
व्हाट्सएप चैटिंग के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां
- मैसेज की बाढ़ न लाएं (No Spamming): अगर लड़की ने आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं दिया है, तो बार-बार “??”, “रिप्लाई करो ना” जैसे मैसेज भेजकर उसे परेशान न करें। उसके फ्री होने का इंतजार करें।
- ज्यादा फ्लर्ट न करें: शुरुआत में ही बहुत ज्यादा फ्लर्टिंग या डबल मीनिंग बातें करने से बचें, नहीं तो वो आपको गलत समझकर तुरंत ब्लॉक कर देगी।
- देर रात तक जागने के लिए मजबूर न करें: अगर वो कहती है कि उसे नींद आ रही है या वो सो रही है, तो खुशी-खुशी उसे “Good Night, Sweet Dreams” कहें और चैट बंद कर दें।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने विस्तार से जाना कि whatsapp par ladki ko impress kaise kare और यहाँ हमने 7 ऐसे जादुई तरीके बताये है जिसे अगर आप पढ़कर सही तरीके से इसका इस्तेमाल करोगे तो आपके लिए किसी भी लड़की को व्हाट्सएप पर इम्प्रेस करना बहुत आसान हो जायेगा। अगर आप इन 7 जादुई तरीकों को सही ढंग से इस्तेमाल करेंगे, तो व्हाट्सएप पर वो लड़की खुद आपसे बात करने के बहाने ढूंढेगी।
