Ladki Message Seen Karke Reply Na De To Kya Kare? (7 असरदार Tips)

इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर किसी लड़की से चैटिंग करते समय सबसे ज्यादा बुरा तब लगता है, जब आप बड़े चाव से कोई मैसेज भेजते हैं और सामने से कोई जवाब नहीं आता। कई बार तो मैसेज सीन (Seen) भी हो जाता है, लेकिन लड़की मैसेज का replay नहीं करती है, सिर्फ मैसेज को सीन करके छोड़ देती है।

ऐसे में चैटिंग करते समय जब सामने से रिस्पॉन्स आना बंद हो जाता है, तो हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि आखिर ladki message seen karke reply na de to kya kare? ज्यादातर लड़के इस स्थिति में परेशान होकर गुस्से में कुछ गलत मैसेजेस भेज देते हैं, जिससे बात बनने के बजाय हमेशा के लिए बिगड़ जाती है।

अगर आप भी इसी उलझन में हैं और अपनी बोरिंग होती चैट को दोबारा मजेदार बनाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है।

आज के इस लेख में हम 7 ऐसे जादुई और साइकोलॉजिकल चैटिंग टिप्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ शांत रहना सीखेंगे बल्कि सामने वाली लड़की खुद आपको रिप्लाई करने पर मजबूर हो जाएगी।

Table of Contents

लड़की मैसेज सीन करके रिप्लाय क्यों नहीं देती? (मुख्य कारण)

जब आप किसी को दिल से पसंद करते हैं और वहां से कोई जवाब नहीं आता, तो दिमाग काम करना बंद कर देता है। ऐसे में हर कोई यही सोचता है कि ladki message seen karke reply na de to kya kare। इसलिए पहले इन कारणों को समझें कि वह ऐसा क्यों कर रही है।

वह किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकती है (Busy Schedule)

कई बार लोग इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर मैसेज तो देख लेते हैं, लेकिन ऑफिस, कॉलेज या घर के किसी जरूरी काम में व्यस्त होने के कारण तुरंत टाइप करके जवाब नहीं दे पाते, ऐसा अक्सर लड़कियों के साथ होता है। ऐसे में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है और अगर reply na aaye तो परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है, जैसे ही वो फ्री होगी आपको जरूर रिप्लाय करेगी।

आपका पिछला मैसेज बहुत बोरिंग था (Boring Text)

आपका पुराना मैसेज ही तय करता है कि लड़की आपके मैसेज का जवाब देगी या नहीं। अगर आपने अपने पुराने मैसेज सिर्फ “Hi”, “Hello” या “Kya kar rahi ho?” जैसा कोई पुराना और घिसा-पिटा मैसेज भेजा था, तो हो सकता है इस वजह से उसे उसका जवाब देना दिलचस्प न लगा हो और उसने chat ignore कर दी हो।

वह अभी बातचीत करने के मूड में नहीं है (Mood Swing)

हर इंसान का मूड हमेशा एक जैसा नहीं होता है और खासकर लड़कियों के मामले में। हो सकता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ या काम की वजह से परेशान हो और उस वक्त चैटिंग करने के मूड में बिल्कुल न हो, जिसके कारण लड़की इग्नोर करे ऐसा हो सकता है।

अपने बिना जवाब आये ही जल्दी -जल्दी में मैसेज भेज दिए (Spamming)

अगर आपने सामने से जवाब आए बिना ही एक के बाद एक कई सारे मैसेजेस (जैसे- “?” या “कहाँ हो?”) भेज दिए हैं, तो लड़की को यह व्यवहार थोड़ा अजीब या ‘चिपकू’ लग सकता है, जिससे आपकी अच्छी-खासी chat boring हो जाती है। अक्सर बहुत सारे लड़के हमेशा ये गलती करते है, बिना replay आये ही मैसेज पर मैसेज करते रहते है, आप उसे बोलने का मौका ही नहीं देते है जिस वजह से रिप्लाय नहीं आता है।

Ladki Message Seen Karke Reply Na De To Kya Kare? (7 असरदार टिप्स)

अब बात करते हैं उस सबसे जरूरी हिस्से की जिसका आपको इंतजार है। इंटरनेट पर बहुत से लोग सर्च करते हैं कि ladki message seen karke reply na de to kya kare, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण वे गलतियां कर बैठते हैं। इसलिए नीचे हम आपको 7 ऐसे प्रैक्टिकल और असरदार टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस सिचुएशन को आसानी से संभाल सकते हैं:

थोड़ा इंतजार करें और स्पेस दें (Give Space)

लड़की का मैसेज सीन होने के बाद सबसे पहली और सबसे बड़ी गलती जो लड़के करते हैं, वह है तुरंत दूसरा मैसेज भेज देना। अगर उसने आपका मैसेज देख लिया है और तुरंत जवाब नहीं दिया, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपको जानबूझकर नीचा दिखा रही है। हो सकता है वह किसी जरूरी काम में व्यस्त हो या फिर उस वक्त लंबी बातचीत करने की स्थिति में न हो।

ऐसे समय में आपको धैर्य (Patience) रखना चाहिए और कम से कम 24 से 48 घंटे तक कोई भी दूसरा मैसेज नहीं भेजना चाहिए। जब आप उसे थोड़ा स्पेस (Space) देते हैं, तो उसे यह एहसास होता है कि आप अपनी लाइफ में भी बिजी हैं और हर वक्त सिर्फ उसी के रिप्लाई के भरोसे नहीं बैठे हैं। हर वक्त ऑनलाइन रहकर तुरंत रिप्लाई के लिए तड़पना आपकी वैल्यू को कम करता है, इसलिए शांत रहें और उसे खुद जवाब देने का पूरा मौका दें।

डबल मैसेजिंग करने से बचें (Avoid Double Messaging)

चैटिंग के दौरान लड़कों के द्वारा की जाने वाली सबसे आम और बड़ी गलती है ‘डबल मैसेजिंग’। जब लड़की आपके पहले मैसेज को सीन करके छोड़ देती है और आप बिना उसका जवाब आए एक के बाद एक कई मैसेजेस भेज देते हैं, तो उसे डबल मैसेजिंग कहते हैं। उदाहरण के लिए, जवाब न मिलने पर बार-बार “कहाँ हो?”, “रिप्लाई क्यों नहीं दे रही?”, या सिर्फ एक क्वेश्चन मार्क (“?”) सेंड करना।

ऐसा करने से सामने वाली लड़की को यह साफ महसूस हो जाता है कि आप बहुत ज्यादा खाली (Desperate) हैं। और आपके पास करने के लिए कोई दूसरा काम नहीं है। क्योकि मनोविज्ञान और मानव स्वभाव (Human Behavior) के अनुसार, जब आप किसी को स्पेस देते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को आपकी कमी का अहसास होता है।

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी अच्छी-खासी बातचीत हमेशा के लिए बंद न हो, तो पहला मैसेज सीन होने के बाद कम से कम 24 से 48 घंटे का इंतजार करें।

अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को एक्टिव रखे (Active Profile Stratgey)

अगर लड़की आपके मैसेज को सीन करके छोड़ देती है, और बाद में आपको कोई रिप्लाई नहीं करती है, तो इस सिचुएशन में आपको चैट बॉक्स में बार – बार टेक्स्ट करने के बजाय अपनी इंस्टग्राम प्रोफाइल और स्टोरी का सही इस्तेमाल करना चाहिए। यह एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल ट्रिक है। चैट में शांत रहकर आप अपनी स्टोरी पर कोई अच्छी सी फोटो, ट्रैवल की रील, या कोई मजेदार मीम (Meme) शेयर कर सकते हैं।

जब आप नए Instagram Stories फीचर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर एक्टिव और खुश नजर आते हैं, तो लड़की का ध्यान आपकी तरफ दोबारा जाता है। वह आपकी स्टोरी देखने के लिए आपकी प्रोफाइल पर आ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि स्टोरी इतनी दिलचस्प होती है कि लड़की खुद-ब-खुद उस स्टोरी पर रिएक्ट कर देती है या पुराना मैसेज सीन करने की बात भूलकर खुद ही चैट दोबारा शुरू कर देती है।

इसलिए चैट बॉक्स में रिप्लाई करने की मिन्नतें करने से बेहतर है कि आप अपनी प्रोफाइल को अट्रैक्टिव और एक्टिव बनाए रखें।

बातचीत का विषय बदले ( Change The Topic)

एक -दो दिन का सही गैप देने के बाद अगर आप लड़की को दोबारा मैसेज करने का सोच रहे है, तो सबसे बड़ी सावधानी यह रखनी है कि आपको पुराने टॉपिक पर बात नहीं करनी है। लड़के अक्सर गलती से चैट की शुरुआत वहीं से करते हैं जहां बात रुकी थी, जैसे—”तुमने उस दिन रिप्लाई क्यों नहीं किया था?” या “बहुत बिजी हो क्या?”। ऐसा करने से लड़की को फिर से वही पुरानी boring chat लगने लगती है।

इसके बजाय, बातचीत का पूरा विषय ही बदल दें। आप किसी बिल्कुल नए, यूनिक और मजेदार टॉपिक से शुरुआत करें। उदाहरण के लिए, आप कोई रीसेंटली रिलीज हुई वेब सीरीज, कोई ट्रेंडिंग मीम या कोई ऐसा कॉमन टॉपिक चुन सकते हैं जिसमें उस लड़की की भी रुचि हो।

नया और दिलचस्प टॉपिक देखते ही लड़की का मूड बदल जाता है और वह पुराने सीन मैसेज के दबाव को भूलकर आपसे नॉर्मली बात करने लगती है। यह एक बेहतरीन तरीका है जब आपको यह चिंता सता रही हो कि ladki message seen karke reply na de to kya kare?

इमोजी और शॉर्ट टेक्स्ट का सही इस्तेमाल करें (Smart Texting)

जब लड़की आपके मैसेज को सीन करके छोड़ देती है, तो दोबारा बातचीत शुरू करते समय कभी भी बहुत लंबे-लंबे पैराग्राफ लिखने की गलती न करें। बड़े-बड़े मैसेज देखकर सामने वाला इंसान बोर हो जाता है और उसे लगता है कि इसका जवाब देने में बहुत मेहनत लगेगी, उसे बहुत लंबा टेक्स्ट लिखना होगा। इसलिए अपने टेक्स्ट को हमेशा छोटा, साफ़ और टू-द-पॉइंट रखें।

इसके साथ ही, अपनी चैट में सही इमोजी (Emojis) का इस्तेमाल जरूर करें। इमोजी आपके लिखे हुए शब्दों को एक भावना (Emotion) देते हैं, जिससे आपकी बातें रूखी या गंभीर नहीं लगतीं। शॉर्ट टेक्स्ट और मजेदार इमोजी का कॉम्बिनेशन चैट के माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखता है, जिससे लड़की को रिप्लाई करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती और बातचीत का फ्लो बना रहता है।

गुस्सा या नाराजगी बिल्कुल मत दिखाए (Keep Claim )

मैसेज सीन होने के बाद जब कई घंटों या दिनों तक रिप्लाई नहीं आता, तो बहुत से लड़के अपना आपा खो देते हैं। वे गुस्से में आकर “तुममें बहुत एटीट्यूड है”, “रिप्लाई नहीं करना था तो नंबर क्यों दिया?” या “ब्लॉक ही कर दो मुझे” जैसे नेगेटिव मैसेजेस भेज देते हैं। ऐसा करना आपकी मैच्योरिटी को कम दिखाता है और बातचीत के सारे रास्ते हमेशा के लिए बंद कर देता है।

आपको यह बात समझनी होगी कि चैटिंग में रिप्लाई न आना कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। अगर आप वहां गुस्सा या नाराजगी जाहिर करेंगे, तो लड़की को लगेगा कि आप बहुत ज्यादा पजेसिव (Possessive) और शॉर्ट-टेम्पर्ड इंसान हैं। ऐसे समय में बिल्कुल शांत रहें।

आपकी यही मैच्योरिटी और कूल रवैया लड़की को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि आप बाकी लड़कों से अलग और समझदार हैं। दोस्तों यहाँ आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कई बार लड़कियाँ जान बूझकर मैसेज को सीन करके छोड़ देती है ताकि वो आपके बारे में जान सके, कि आप किस तरह के इंसान हो।

कन्वर्सेशन को बिल्कुल नेचुरल रखे (Be Natural )

जब आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करते हैं और लड़की कुछ समय या दिनों के बाद खुद रिप्लाई करती है, तो वहां आपको अपने एक्साइटमेंट पर काबू रखना है। यहाँ अक्सर बहुत सारे लड़के यही सबसे बड़ी गलती करते है, लड़की का रिप्लाई आते ही तुरंत टाइप करने लगते हैं।

रिप्लाई करने में एक सेंड का भी समय नहीं लगाते है, तुरंत मैसेज कर देते है जैसे वे सदियों से उसी एक मैसेज का इंतजार कर रहे थे। ऐसा करने से आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

इसलिए जब उसका रिप्लाई आए, तो बिल्कुल सामान्य और नेचुरल रहें। उसे यह अहसास न होने दें कि आप उसके रिप्लाई न देने से परेशान थे या दुखी थे। बात को वहीं से आगे बढ़ाएं जहां से उसने शुरू की है और एकदम कूल रवैया अपनाएं।

जब आप इस स्थिति को बिना किसी शिकायत या ड्रामे के नॉर्मली हैंडल करते हैं, तो आपकी सेल्फ-रिस्पेक्ट बनी रहती है और लड़की के मन में आपके लिए इज्जत और ज्यादा बढ़ जाती है।

इंस्टाग्राम पर डेड चैट को दोबारा एक्टिव कैसे करें? (Smart Tricks)

अगर लड़की ने आपका मैसेज सीन करके छोड़ दिया है और आपकी बातचीत पूरी तरह से बंद हो चुकी है, तो उस dead chat को दोबारा जिंदा करने के लिए एक बेहद आसान और आजमाया हुआ तरीका है—’रील या मीम शेयरिंग स्ट्रेटेजी’। आजकल हर कोई इंस्टाग्राम पर रील्स देखना पसंद करता है, इसलिए यह ट्रिक सबसे बेस्ट काम करती है।

इसे कैसे इस्तेमाल करें: चैट में सीधे “Hi” या “Hello” लिखने के बजाय, उसकी प्रोफाइल या उसकी पसंद (जैसे- पेट्स, फूड, ट्रैवल, या कोई फनी टॉपिक) से मिलता-जुलता एक मजेदार या ट्रेंडिंग मीम/रील उसे इनबॉक्स में सेंड करें। आप इंटरनेट पर चल रहे लेटेस्ट मजेदार मीम्स (Trending Memes) का सहारा ले सकते हैं।

यह एक ऐसी मास्टर ट्रिक है जो सोई हुई चैट को भी जगा देती है। जब आपको समझ न आ रहा हो कि ladki message seen karke reply na de to kya kare, तो सीधे टेक्स्ट करने के बजाय एक फनी और रिलेटेबल मीम भेजना सबसे बेस्ट आइडिया होता है। रील या मीम भेजने के साथ नीचे एक छोटा और ओपन-एंडेड सवाल (Open-ended question) लिख दें, जैसे:

“यह रील देखी? मुझे तुरंत तुम्हारी याद आ गई! 😂” या “क्या तुमने भी यह नई जगह ट्राई की है?”

इसका क्या फायदा होगा? जब आप कुछ ऐसा भेजते हैं जो मजेदार हो या फनी हो, तो लड़की पर रिप्लाई करने का कोई प्रेशर नहीं होता। वह पुराने सीन मैसेज के बारे में सोचे बिना हंसते हुए उस रील पर रिएक्ट कर देगी। इस तरह बिना किसी हिचकिचाहट के आप अपनी boring chat ko dubara shuru कर सकते हैं और बातचीत का फ्लो फिर से नेचुरल हो जाता है।

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस विषय से जुड़े कुछ ऐसे सवाल जो अक्सर लोग पूछते हैं कि आखिर ladki message seen karke reply na de to kya kare, उनके संक्षिप्त जवाब नीचे दिए गए हैं

अगर लड़की 2 दिन तक रिप्लाई न दे तो क्या मुझे दोबारा मैसेज करना चाहिए?

हां, आप 2 दिन (48 घंटे) का इंतजार करने के बाद एक आखिरी मैसेज कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, मैसेज में कोई शिकायत या गुस्सा नहीं होना चाहिए। दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए किसी मजेदार मीम, रील या किसी नए और दिलचस्प टॉपिक का इस्तेमाल करें।

क्या लगातार इग्नोर होने पर लड़की को अनफॉलो कर देना सही है?

अगर लड़की बार-बार आपके मैसेजेस को जानबूझकर इग्नोर कर रही है और कभी भी सामने से बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाती, तो अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट के लिए उसे अनफॉलो कर देना या आगे मैसेज न करना ही सबसे बेहतर फैसला है। जबरदस्ती किसी के पीछे भागने से आपकी वैल्यू कम होती है।

Instagram par baat kaise kare कि लड़की खुद आकर्षित हो?

इंस्टाग्राम पर लड़की को आकर्षित करने के लिए सबसे पहले अपनी प्रोफाइल को अट्रैक्टिव (High-quality photos, अच्छी बायो और हाइलाइट्स) बनाएं। चैटिंग के दौरान हमेशा ओपन-एंडेड सवाल पूछें, थोड़े फ्लर्टी और फनी इमोजी का इस्तेमाल करें और कभी भी ‘चिपकू’ न बनें।

अगर आप किसी अनजानी लड़की से बातचीत शुरू करने का सही तरीका जानना चाहते हैं, तो हमारा यह स्पेशल आर्टिकल इंस्टाग्राम पर अनजान लड़की से कैसे बात करें जरूर पढ़ें, जिससे आपको पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी मिल जाएगी।

रिलेशनशिप और डेटिंग में कोई भी ट्रिक 100% काम नहीं करती, लेकिन सही अप्रोच से बात बन सकती है। अगर आपके मन में यह सवाल था कि ladki message seen karke reply na de to kya kare, तो ऊपर दी गई सभी टिप्स को सही से फॉलो करें।

निष्कर्ष (Conclusion) :

आज के इस डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर चैटिंग करना जितना आसान है, उतना ही आसान है किसी का मैसेज इग्नोर हो जाना। इस आर्टिकल में हमने विस्तार से जाना कि ladki message seen karke reply na de to kya kare और किन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपनी बातचीत को दोबारा शुरू कर सकते हैं।

सबसे जरूरी बात यह है कि चैटिंग के दौरान आपको हमेशा धैर्य (Patience) रखना चाहिए और अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट (Self-Respect) से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अगर तमाम कोशिशों, मजेदार रील्स भेजने और स्पेस देने के बाद भी सामने से कोई रिस्पॉन्स नहीं आता है, तो समझ जाएं कि वह बातचीत में इंटरेस्टेड नहीं है। ऐसे में जबरदस्ती पीछे पड़ने के बजाय आगे बढ़ जाना ही एक समझदार इंसान की पहचान है।

Leave a Comment