लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है?

आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है ? लड़का हो लड़की ,जब भी वो एक दूसरे से पहली बार मिलते है या एक दूसरे को पहली बार देखते है तो एक -दूसरे में बहुत सी बाते नोटिस करने लगते है। 

कई बार लड़किया लड़के को देखकर पहली बार में ही पसंद करने लगती है और उनसे प्यार करने लगती है लेकिन कई बार लड़किया लड़को को देखना तो दूर की बात है उन्हें भाव भी नहीं देती है। जिस वजह से लड़के बहुत परेशांन हो जाते है। और उन्हें समझ ही नहीं आता कि लड़किया ऐसा क्यों करती है।

इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि लड़किया जब भी किसी भी लड़के को देखती है तो उसमे बहुत सारी बाते नोटिस करती है जिसके बाद ही लड़की decide करती है कि उस लड़के से बात करनी है या नहीं या उसे भाव देना है या नहीं।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले है कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है?

लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती है?

अक्सर लड़के ये सोचते है कि वो दिखने में बहुत हैंडसम है तो कोई भी लड़की उन्हें देखकर आसानी से उस पर फ़िदा हो जाएगी। लेकिन लड़कियों की सोच इस मांमले में अलग होती है लड़कियाँ जब किसी लड़के को देखती है या उनसे बात करती है तो लड़को में बहुत सारी बाते नोटिस करने लगती है।

लड़किया लड़को के बात करने के तरीके ,चलने के तरीके से लेकर और बहुत सारी चीज़ो को लड़को में नोटिस करती है। उसके बाद ही लड़किया ये decide करती है कि लड़के से आगे बात करनी है या नहीं।

अगर आप भी ये जानना चाहते है कि लड़कियाँ लड़किया लड़को में क्या नोटिस करती है? तो यहाँ हम आपको यहाँ हम आपको 10 ऐसी बाते बताने वाले है जो लड़किया लड़को में सबसे पहले नोटिस करती है

आपका अट्रैक्टिव लुक

लड़किया जब भी किसी लड़के को देखती है तो सबसे पहले उसके लुक्स को नोटिस करती है अगर आप बहुत ज्यादा स्मार्ट नहीं हो तो कोई बात नहीं लेकिन आपका लुक अट्रैक्टिव होना चाहिए क्योकि लड़कियाँ किसी भी लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बनाने से पहले ये देखती है कि उस लड़के के साथ उसकी जोड़ी कैसी दिखती है।

आपका अट्रैक्टिव लुक ही लड़की को आपकी तरफ आकर्षित करने में मदद करता है। इसलिए जब भी किसी लड़की से मिलने जाये तो अच्छे से तैयार होकर जाये। ताकि आपको देखते ही लड़की आपकी तरफ अट्रैक्ट हो जाये। 

ड्रेसिंग सेन्स या ड्रेसिंग स्टाइल

लड़किया किसी भी लड़के को पसंद करने से पहले उसके ड्रेसिंग स्टाइल को सबसे पहले नोटिस करती है जिन लड़को का ड्रेसिंग स्टाइल सबसे अच्छा होता है लड़किया उन लड़को की तरफ जल्दी अट्रैक्ट होती है। 

अगर आप किसी लड़की को पटाना चाहते हो या लड़की को इम्प्रेस करना चाहते तो अपने ड्रेसिंग सेंस या अपने ड्रेसिंग स्टाइल को अच्छा रखे क्योकि लड़कियाँ लड़को के ड्रेसिंग स्टाइल से ये अंदाजा लगा लेती है कि सामने वाले अपने ऊपर कितना ज्यादा ध्यान देता है। 

अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को अच्छा करने के लिए आपको महंगे कपडे पहनने की जरुरत नहीं है आपके कपडे ऐसे होने चाहिए जो आपमें अच्छे से फिट हो। हो सके तो अपने हाथों में अच्छी घडी पहने ,अच्छे शूज पहने क्युकि लड़किया आपकी ड्रेसिंग स्टाइल के साथ इन चीज़ो को भी नोटिस करती है। 

आपके चलने का तरीका 

लड़की जब किसी लड़के को पसंद करती है तो उसके चले के तरीके को नोटिस करती है लड़की ये देखने की कोशिश करती है कि लड़का कैसे चलता है कही लड़का किसी सुस्त इंसान की तरह झुककर तो नहीं चलता है। लड़किया इस बात पर बहुत ध्यान देती है।

वही जिन लड़को के चलने का तरीका अच्छा होता है जो सीधे खड़े होकर ,तन कर चलते है ऐसे लड़को की तरफ लड़कियों का ध्यान बहुत जल्दी आकर्षित होता है और ऐसे लड़को से लड़किया बहुत जल्दी इम्प्रेस होती है। इसलिए हमेशा सीधे खड़े होकर ,तन कर चले। 

आपके बात करने का तरीका 

लड़कियों किसी भी लड़के को पसंद करने से पहले उसके बात चीत करने के अंदाज को नोटिस करती है। लड़किया ये देखती है लड़का लड़किया से कैसे बात करता है उनका बात करने का अंदाज कैसा है। 

जिन लड़को का बात करने का तरीका बहुत अच्छा होता है उन लड़को से लड़कियाँ बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाती है और ऐसे लड़के किसी भी लड़की को आसानी से पटा लेते है। इसलिए अपने बात करने के तरीके को अच्छा रखे और लड़कियों को अपनी बातो से हँसाने की कोशिश करे। 

आपके बैठने का तरीका 

पहली मुलकात में लड़कियाँ आपके बैठने के तरीको को भी नोटिस करती है। कई लड़के होते है जिनकी आदत होती है कि वो बैठ कर अपने पैरो की हिलाते रहते है,नाखून को चबाते रहते है और कुछ तो अपने होठों को चबाने लगते है।   

अगर आपमें में भी ये आदते है तो इसे सुधार लीजिये क्योकि लड़कियों लड़कों में इन चीज़ों को भी बहुत बारीकी से नोटिस करती है। 

आपके नाखूनों को भी नोटिस करती है

अक्सर लड़के अपने ड्रेसिंग स्टाइल और अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए बहुत मेहनत करते है और अपने लुक पर ध्यान देते है।

लेकिन लड़के अपने नाखून को भूल जाते है जबकि अपने नाखून आपके हाथो की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत बड़ा रोल निभाते है। आपके नाखून से ही पता चल जाता है कि आपकी पर्सोनलिटी कैसी है ये आपकी पर्सनालिटी में बहुत बड़ा रोल निभाते है।

इसलिए अपने नाखून को हमेशा साफ रखे क्युकी लड़किया लड़को के नाखून को देखकर ही नोटिस कर लेती है कि लड़का अपने ऊपर कितना ध्यान देता है।

आपके बॉडी की स्मेल

आपकी बॉडी के स्मेल लड़की के सामने आपके इम्प्रैशन ख़राब कर सकती है। लड़किया जब आपको पहली बार देखती है तो आपके पास से गुजरने लड़किया आपकी बॉडी की स्मेल को भी नोटिस करती है।

कि लड़के की बॉडी से ख़राब स्मेल तो नहीं आ रहा है या कही लड़के ने कोई परफ्यूम तो नहीं लगाया है। अगर आप अपनी बॉडी में अच्छा परफ्यूम लगाया है तो ये बहुत अच्छी बात है क्युकी लड़किया लड़को के परफ्यूम की खुशबू से उसकी तरफ बहुत जल्दी अट्रैक्ट होती है।

आपके परफ्यूम की खुशबू से ही लड़किया आपको बहुत जल्दी नोटिस करने लगती है। इसलिए अपने बॉडी में अच्छा वाला परफ्यूम लगाए जिससे लड़की आपको जल्दी से नोटिस करे।

कॉन्फिडेंस

जब भी आप किसी लड़की से बात करते हो तो उस समय आपका कॉन्फिडेंस कैसा रहता है या आप लड़की से कितने कॉन्फिंडेंस के साथ बात करते हो। लड़की से बात करते समय आप उससे eye contact करके बात करते हो या नहीं। इस बात को लड़किया लड़को में नोटिस करती है।

क्योकि जब आप लड़की से eye contact करके बात करते हो तो इससे पता चलता है आप कितने कॉंफिडेंट हो। जब आप लड़की से नजरे मिलकर (eye contact) करके बात करते हो तो लड़की भी आपके बारे में सोचने लगती है।

आपका लड़की को देखने का नजरिया कैसा है

जब आप किसी लड़की को देखते हो तो उनको देखने का आपका नजरिया कैसे होता है मतलब आप जब किसी लड़की को देखते हो तो कैसे देखते हो ,उसे घूरकर देखते हो ,कही आप उसे गन्दी नजर से तो नहीं देखते हो।

क्या आप लड़की को ऊपर से निचे तक पूरा देखते हो या उसके शरीर के किसी हिस्से को ही देखते रहते हो।

किसी भी लड़के में लड़किया इस बात को सबसे पहले नोटिस करती है। इसलिए दोस्तों लड़की को लाइन को मारो कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन लड़की को कभी घूरना नहीं है।

इसलिए जब भी किसी लड़की को देखो तो हमेशा प्यार भरी नजरो से देखो नहीं तो पहली बार में ही लड़की के सामने आपका इम्प्रेशन ख़राब हो जायेगा।

आपकी स्माइल

सभी लोगो को ऐसे लोग पसंद होते है जो हमेशा हॅसते हुए रहते है और खुश रहते है जिनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होती है। उनको सभी लोग पसंद करते है और लड़किया भी उन लड़को की तरफ बहुत जल्दी अट्रैक्ट होती है।

आपके चेहरे की स्माइल ये बताती है की आप बहुत खुशमिजाज इंसान हो और आप हमेशा खुश रहते है आपके चेहरे की स्माइल भी लड़कियों को आपकी तरफ अट्रैक्ट करती है।

इसलिए अगर आप किसी लड़की को अपनी तरफ अट्रैक्ट करना चाहते है या आप चाहते है कि लड़की आपको नोटिस करे तो आप अपने चेहरे पर हमेशा स्माइल रखे और जब भी किसी से मिले तो हमेशा एक अच्छी सी स्माइल के साथ मिले।

Read More :- कैसे जाने की कोई लड़की हमें पसंद करती है?

Read More :लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

निष्कर्ष (conclusion )

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है ? और यहाँ हमने 10 ऐसी बाते बताई जो लड़किया किसी भी लड़के में सबसे पहले नोटिस करती है।

अगर आप इन 10 बातों का ध्यान रखोगे तो कोई भी लड़की आपको देखते ही तुरंत नोटिस कर लेगी। दोस्तों उम्मीद करता हूँ कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है?

दोस्तों अगर अब भी इसके बाद आपका कोई सवाल है तो कमेंट करे।

FAQ

लड़कियां लड़कों को कैसे नोटिस करती हैं?

लड़किया लड़को के बात करने के तरीके , बैठने के तरीके ,उसके बॉडी पोस्चर और लड़के का लड़कियों को देखने का नजरिया है इस बात से लड़कियाँ लड़को को नोटिस करती है।

Leave a Comment