कैसे पता करें कि कोई लड़की हमसे प्यार करती है

लड़कियों को कैसे इम्प्रेस करते है ये जानने के लिए फॉलो करे
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कि कैसे पता करें कि कोई लड़की हमसे प्यार करती है? और यहाँ हम आपको 12 ऐसे तरीके बताने वाले है जिसकी मदद से हम आसानी से पता कर सकते है की लड़की हमसे प्यार करती है या नहीं

कई बार जब लड़किया किसी लड़के को पसंद करने लगती है या उसे दिल ही दिल में चाहने लगती है। तो उससे अपने प्यार का इजहार करने से डरती है लड़की को हमेशा इस बात का डर रहता है की कही लड़का उसके प्यार को रिजेक्ट न कर दे। अपने इसी डर के कारण लड़की हमेशा ये चाहती है कि लड़का उसे आकर पहले अपने प्यार का इजहार करे। 

लेकिन अक्सर लड़के इस बात को लेकर ही कंफ्यूज रहते है की लड़की हमसे प्यार करती है या नहीं या वो हमे सिर्फ अपना एक अच्छा दोस्त समझती है। और इसी उलझन के कारण लड़के लड़की से अपने दिल की बात नहीं कह पाते है। 

अगर आप भी इसी उलझन में है और आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि कैसे पता करें कि कोई लड़की हमसे प्यार करती है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। 

कैसे जाने कि लड़की हमसे प्यार करती है

कैसे जाने कि लड़की हमसे प्यार करती है ये जानने के हमने यहाँ 12 तरीके बताये है।

1. आपके करीब आने की कोशिश करना 

अगर कोई लड़की हमसे प्यार करती है तो हम किसी न किसी बहाने से टच करने की कोशिश करेगी। जैसे अगर कोई लड़की हमे स्कूल या कॉलेज में प्यार करती है तो पेन या नोट्स मांगने के बहाने हमें टच करने की कोशिश करेगी। 

अगर हम कही बैठे है तो अचानक से आकर हमारे बगल में बैठ जाएगी या हमारे हाथों से अपने हाथों को टच करने की कोशिश करेगी। अगर आप उसके साथ कही पैदल जा रहे होंगे तो चलते -चलते आपका हाथ पकड़ लेगी। 

जब लड़की लड़के से प्यार करती है तो अक्सर इस तरह की हरकते करती है। अगर कोई लड़की आपके साथ ऐसी हरकत करती है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करती है।  

2. दूसरी लड़की की तारीफ करने पर जलन होना 

अगर कोई लड़की आपको पसंद करती है और आप ये पता करना चाहते हो कि लड़की हमसे प्यार करती है या नहीं तो ये जानने का सबसे अच्छा तरीका है लड़की के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ करना। 

जो लड़की आपको पसंद करती है उस लड़की के सामने जब आप दूसरी लड़की के साथ हस -हस बात करोगे तो आपको दूसरी लड़की के साथ ऐसी बात करते हुए देखकर लड़की को जलन होगा और ये चीज़ आपको लड़की के चेहरे के हावभाव को देखकर समझ आ जायेगा। 

अगर आप लड़की के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ करते हो कि देखो वो लड़की कितनी सुन्दर दिख रही है आजतक मैंने इतनी सुन्दर लड़की नहीं देखी है तो आपके मुँह से दूसरी लड़की की ऐसी तारीफ सुनकर अगर लड़की बहुत गुस्सा होती है और उसे jealous फील होता है तो इसका मतलब है लड़की आपसे बहुत प्यार करती है। 

3. आपको देखकर खुश हो जाना 

आपको देखकर खुश हो जाना

अगर कोई लड़की आपसे प्यार करती है तो जब आप उसके सामने आओगे तो आपको देखकर वो खुश हो जाएगी और उसका चेहरा ख़ुशी से झूम उठेगा,आपको उसके चेहरे अलग तरह की मुस्कान दिखाई देगी। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार होता है मतलब लड़की आपको देखकर पहले से ज्यादा खुश हो जाती है तो इसका मतलब है कि लड़की आपके प्यार में पड़ चुकी है। 

4. आपके बारे में जानने की कोशिश करेगी 

जब लड़की आपसे  प्यार करती है तो आपके बारे में जानने की कोशिश करती है आपकी पसंद ,नापसंद के बारे में पता करने की कोशिश करती है। लड़की आपके पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने की कोशिश करती है वो ये भी जानने की कोशिश करती है कि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। और कई बार लड़की आपसे खुद ही पूछती है कि आपकी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं ? 

ताकि उसे पता चल सके की आपको किस टाइप की लड़की पसंद है या आपकी फ्यूचर गर्लफ्रेंड कैसी होनी चाहिए उसमे क्या quality होनी चाहिए। ताकि लड़की खुद में आपकी पसंद के हिसाब से बदलाव कर सके। अगर लड़की आपके हिसाब से खुद में बदलाव करती है तो इसका मतलब है कि लड़की आपसे प्यार करती है और आपकी गर्लफ्रेंड बनाना चाहती है। 

5. आपके लिए फ्री रहना 

जब लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो उसके लिए हमेशा फ्री रहती है मतलब जब आप उसे किसी काम को करने के लिए बोलोगे तो लड़की आपको कभी मना नहीं करेगी। उसे चाहे कितना भी जरुरी काम क्यों न हो वो आपके काम को प्राथमिकता देगी और अपना सब काम छोड़कर आपके काम को पूरा करेगी। 

जब आप उसे कॉल य मैसेज करोगे तो लड़की उसका तुरंत रिप्लाई करेगी ,जैसे वो आपके ही मैसेज का इंतजार कर रही हो। दोस्ती में लड़किया लड़को को इतना importants नहीं देती है लेकिन जब उसे आपसे प्यार हो जाता है तो आप उसके लिए जरुरी बनते चले जाते हो।  

6. बार -बार आपको देखना 

लड़की जब किसी लड़के से प्यार करती है तो लड़कीको उस लड़के को देखे बिना चैन नहीं आता है इसलिए वो उसे बार -बार देखती रहती है। अगर लड़का जिससे लड़की प्यार करती है वो उसके ऑफिस में उसके साथ काम करता है ,उसे थोड़ी दूर किसी कोने में बैंठा है तो लड़की की नजर बार -बार उस लड़के की तरफ जाएगी।

अगर लड़की स्कूल या कॉलेज का है जिसे वो प्यार करती है वो अगर सामने बैठा है तो लड़की जानबूझकर उसके पीछे बैठेगी ताकि पीछे बैठकर लड़की उस लड़के को आसानी से देख सके। इसके पीछे वजह यह होती है कि जब हम किसी से प्यार करते है तो उसे देखे बिना रह नहीं सकते है।

इसलिए अगर लड़की आपको इस तरह बार -बार देखती है तो इसका मतलब ही लड़की आपसे प्यार करने लगी है। 

7. आपकी बहुत ज्यादा रेस्पेक्ट करना 

जब लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो उसे पहले से ज्यादा रेस्पेक्ट करती है वो चाहे कितने भी गुस्से में क्यों नो वो आपसे हमेशा प्यार से ही बात करेगी और लड़की अपने हर फैसले में आपकी सलाह जरूर लेगी।

अगर लड़की आपको पहले से ज्यादा respect देने लगी है और जब आप उससे किसी टॉपिक पर बात करते हो तो वो आपकी बातो को ध्यान से सुनती है ,आपकी बातो को महत्व देती है। आपके जिन जोक्स पर किसी को हसी नहीं आती है उस पर वो ठहाके मारकर हसती है।

लड़की चाहे कितने भी गुस्से में क्यों न हो अगर वो आपसे प्यार से बात करती है अपने हर फैसले में आपकी सलाह लेती है तो इसका मतलब है कि लड़की के लिए आपके दिल में प्यार है और लड़की आपसे प्यार करती है। 

8. लड़की का पहले से ज्यादा बदल जाना 

लड़की जब किसी लड़के से प्यार करने लगती है तो उसमे पहले से ज्यादा बदलाव आ जाता है मतलब लड़की की बॉडी लैंवेज पहले से ज्यादा बदल जाएगी।

 जो लड़की पहले सिंपल रहती थी अब वो अचानक से पहले से ज्यादा सजी -धजी और खूबसूरत नजर आएगी। लड़की के बात करने तरीका ,उसके चाल ढाल ,हावभाव आपको पहले से ज्यादा बदले नजर आएगा। क्योकि लड़की जब किसी लड़के से प्यार करती है तो उसके हिसाब से अपने आप को चेंज कर लेती है।

9. अपनी हर बात आपके साथ शेयर करना

वैसे तो लड़किया अपनी हर बात या अपनी परेशानी किसी लड़के के साथ शेयर नहीं करती है लेकिन अगर कोई लड़की आपके साथ अपनी हर बात शेयर करती यहाँ तक की आपके साथ अपनी परेशानी भी शेयर करती है तो इसका मतलब है लड़की आपको दोस्त से बढ़कर मानती है और आप पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है। 

अगर कोई लड़की आप पर बहुत भरोसा करती है और आपके साथ अपनी हर बात शेयर करती है तो इसका मतलब है कि लड़की आपसे प्यार करने लगी है। 

10. लड़के की तारीफ करना 

लड़की जब किसी लड़के से प्यार करती है तो उसकी तारीफे करते नहीं थकती है। हर मामले में उसकी तारीफ करती है और उसका साथ देती है। लड़की लड़के की तारीफ इसलिए करती है ताकि वो लड़के के दिल में जगह बना सके। 

अक्सर देखा जाता है कि लड़किया लड़को की बहुत कम तारीफे करती है लेकिन अगर बात लड़के के दिल में जगह बनाने की हो तो लड़किया लड़के की तारीफ करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती है। अगर कोई लड़की अपने सहेलियों के सामने आपकी तारीफों के पुल बांधने लगे तो समझ जाइये कि लड़की आपको मन ही मन आपसे प्यार करती है।

11. आपका घंटो इंतजार करना 

जब आप किसी लड़की को मिलने के लिए बुलाते हो तो लड़की घर से कोई न कोई बहाना बनाकर आपसे मिलने के लिए आ जाती है और वो आपसे पहले पहुंच कर आपकी राह देखती है ,आपके आने का घंटो इंतजार करती है तो इसका मतलब है कि लड़की आपसे प्यार करने लगी है इसलिए आपका इंतजार करती है। 

12. रोमांटिक गाने सुनना और शेयर करना 

जब कोई लड़की हमसे प्यार करने लगाती है तो अक्सर वो हमें रोमांटिक गाने सुनते हुए ही नजर आएगी। अगर आपकी उससे मैसेज में बात होती है तो जब भी आप लड़की से पूछोगे क्या कर रही हो तो लड़की आपको अक्सर यही बोलोगी की वो गाना सुन रही है और जब आप उससे कौन सा song सुन रही हो पूछोगे तो वो आपको किसी रोमांटिक song का ही नाम बताएगी। 

कई बार लड़की आपके साथ रोमांटिक गाने को शेयर करेगी और पूछेगी कि आपको ये song कैसा लगा वो आपकी राय जानना चाहेगी। इस तरह अगर लड़की आपके साथ कोई रोमांटिक गाने शेयर करती है तो इसका मतलब है कि लड़की को आपसे प्यार होने लगा है।  

निष्कर्ष (conclusion)- कैसे पता करें कि कोई लड़की हमसे प्यार करती है

दोस्तों आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि कैसे पता करें कि कोई लड़की हमसे प्यार करती है और इस आर्टिकल में हमने आपको 12 ऐसे तरीके बताये है जिसे पढ़ने के बाद आपके लिए ये पता लगाना आसान हो जायेगा कि लड़की हमसे प्यार करती है या नहीं।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद भी अगर आपकी कोई प्रॉब्लम है तो हमे कमेंट करे।

दोस्तों मेरा नाम देवचंद है मैं LadkiKoKaiseImpressKare.in का founder और राइटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा उद्देश्य लड़को को ये सीखना है कि लड़की को कैसे इम्प्रेस किया जाता है और आप लड़की को कैसे पटा सकते है इस बारे में लोगो को बताना है। मैं अपने इंस्टग्राम पेज fact_about_girls21के माध्यम से पिछले 2 साल से 250K से ज्यादा लोगो को लड़की को इम्प्रेस करने और लड़की को पटाने के तरीके के बारे में बता रहा हूँ ।

Leave a Comment