पहली नजर में ,लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है?

लड़कियों को कैसे इम्प्रेस करते है ये जानने के लिए फॉलो करे
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है ? यहाँ हम आपको लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती है? ये जानने के 11 तरीके बताने वाले है।

लड़का हो लड़की ,जब भी वो एक दूसरे से पहली बार मिलते है या एक दूसरे को पहली बार देखते है तो एक -दूसरे में बहुत सी बाते नोटिस करने लगते है। 

कई बार लड़किया लड़के को देखकर पहली बार में ही पसंद करने लगती है और उनसे प्यार करने लगती है लेकिन कई बार लड़किया लड़को को देखना तो दूर की बात है उन्हें भाव भी नहीं देती है। जिस वजह से लड़के बहुत परेशांन हो जाते है। और उन्हें समझ ही नहीं आता कि लड़किया ऐसा क्यों करती है।

इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि लड़किया जब भी किसी भी लड़के को देखती है तो उसमे बहुत सारी बाते नोटिस करती है जिसके बाद ही लड़की decide करती है कि उस लड़के से बात करनी है या नहीं या उसे भाव देना है या नहीं।

तो आज का हमारा ये आर्टिकल इसी बारे में है कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है?

Table of Contents

लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती है? ये जानने के 11 तरीके

अक्सर लड़के ये सोचते है कि वो दिखने में बहुत हैंडसम है तो कोई भी लड़की उन्हें देखकर आसानी से उस पर फ़िदा हो जाएगी। लेकिन लड़कियों की सोच इस मांमले में अलग होती है लड़कियाँ जब किसी लड़के को देखती है या उनसे बात करती है तो लड़को में बहुत सारी बाते नोटिस करने लगती है।

लड़किया लड़को के बात करने के तरीके ,चलने के तरीके से लेकर और बहुत सारी चीज़ो को लड़को में नोटिस करती है। उसके बाद ही लड़किया ये decide करती है कि लड़के से आगे बात करनी है या नहीं।

यहाँ हम आपको 11 ऐसी बाते बताने वाले है जो लड़किया लड़को में नोटिस करती है आइये जानते है –

1. आपका लुक्स नोटिस करती है 

लड़किया पहली नजर में जब भी किसी लड़के को देखती है तो सबसे पहले उसके लुक्स को नोटिस करती है लड़किया आपके लुक्स में आपके चेहरे को नोटिस करती है कि आपकी शक्ल कैसी है ,आप कैसे दिखते हो ,आप गोरे हो या काले हो,आपके नयन नक्श कैसे है। 

इस चीज़ को लड़किया लड़को में सबसे पहले नोटिस करती है क्योकि आपका चेहरा ही आपके व्यक्तित्व का आइना होता है इसी को देखकर पता चलता है कि आप कैसे इंसान हो। 

ये जरुरी नहीं है कि आप किसी हीरो की तरह दिखो ,लेकिन आप बाकि लड़को से थोड़ा हटकर दिखो ताकि लड़की को आपके साथ चलने में अच्छा महसूस हो। क्योकि लड़किया अक्सर ये देखती है कि जिस भी लड़को को वो अपना हमसफर बनाये उसके साथ उसकी जोड़ी बेहतर दिखे। 

इसलिए जब भी किसी लड़की से मिलने जाये तो अच्छे से तैयार होकर जाये और अपने लुक्स के ऊपर ध्यान दे ,खुद को साफ-सुथरा रखे,अपने चेहरे को भी साफ रखे। 

2. आपका ड्रेसिंग सेन्स नोटिस करती है 

लड़कियाँ लड़को के लुक्स के बाद उनके ड्रेसिंग सेन्स को नोटिस करती है क्योकि आपके ड्रेसिंग सेन्स को देखकर ही पता चल जाता है कि आपकी पर्सनालिटी कैसी है। 

लड़किया अक्सर अपने पहनावे पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है इसलिए जब भी वो किसी लड़के को देखती है तो उसकी नजर आपके ड्रेसिंग सेन्स पर जाती है इसलिए अपने पहनावे पर बहुत ज्यादा ध्यान दे। 

हमेशा ऐसे कपडे पहने जो आपके लुक्स के हिसाब से आप पर अच्छा दिखे ,जो आपके चेहरे के हिसाब से आप  पर सूट करे। 

3. बात करने का तरीका नोटिस करती है 

लड़किया जब भी किसी लड़के से मिलती है तो उसके बात करने के तरीके को भी नोटिस करती है कि लड़के के बात करने का तरीका कैसा है ,वो लोगो से कैसे बात करता है ,किस तरह से बात करता है लड़किया लड़को के बात करने के तरीके से ही जान जाती है कि लड़के की पर्सनालिटी कैसी है। 

अगर आप भी बात करते समय लोगो से चिल्लाकर बात करते है और गलत या भद्दे शब्दों का उपयोग करते है तो अपनी इस आदत को सुधार ले क्योकि आपके बोलने के अंदाज ही होता है जिससे लड़किया आपसे बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाती है। 

इसलिए बात करते समय नॉर्मल शब्दों का चयन करे और गलत या अपशब्दों का इस्तेमाल न करे।

4. आपके बैठने का तरीका नोटिस करती है

लड़किया आपके बॉडी पोस्चर में आपके बैठने के तरीके को नोटिस करती है जिन लड़को के बोलचाल ,उठने -बैठने का तरीका अच्छा होता है लड़किया उन लड़को से भी बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाती है। 

और वही जो लड़के एक जगह टिक्कर नहीं बैठते है ,अक्सर अपने पैरो को इधर -उधर हिलाते रहते है ,नाखुनो को चबाते रहते है , होठो को चबाते रहते है और हर काम में हड़बड़ी दिखाते रहते है ऐसे लड़को को लड़किया बिलकुल पसंद नहीं करती है। इसलिए अगर आपके अंदर भी ये आदत है तो इसे सुधर लीजिये 

वही जो लड़के थोड़ा गंभीर रहते है ,परिस्थिति के अनुसार बर्ताव करते है और  जिनके उठने -बैठने का तरीका अच्छा होता है ऐसे लड़को को लड़किया समझदार समझती है इसलिए अपने उठने -बैठने के तरीके पर ध्यान दे और उसे अच्छा रखे।   

5. आपका हेयर स्टाइल नोटिस करती है

ज्यादातर लड़को की सोच ये होती है कि लड़किया उनके hairstyle पर ध्यान नहीं देती है अगर आप भी ये सोचते हो तो आप गलत हो। लड़कियों के लिए लड़के के बाल बहुत ज्यादा मायने रखते है और लड़किया पहली नजर में लड़को के बालों (hairstyle ) को भी नोटिस करती है। 

जो लड़के अपने बालो के साथ experiment करते रहते है या नये -नये hairstyle रखते रहते है ऐसे लड़के लड़कियों को बोरिंग नहीं लगते है। इसलिए अपने hairstyle को अच्छा रखे। 

6. आपके बॉडी की स्मेल नोटिस करती है 

आपके बॉडी से आने वाली स्मेल या बदबू लड़की के सामने आपके first impression को खराब कर सकती है इसलिए अपने बॉडी पर हमेशा एक अच्छी सी महक वाली परफ्यूम लगाए क्योकि अधिकतर लड़कियाँ आपके बॉडी की स्मेल को नोटिस करती है। 

अगर अपने अपनी बॉडी में अच्छा वाल परफ्यूम लगाया है तो आपके परफ्यूम की खुशबू से लड़किया आपकी तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होती है और इससे लड़कियों को बहुत सुखद अहसास होता है। 

7. आपके नखूनों को भी नोटिस करती है 

लड़किया लड़को के लुक्स और ड्रेसिंग सेन्स के बाद आपके नाखुनो को भी नोटिस करती है आपके नाखून आपके हाथो की शोभा बढ़ाने में बहुत बड़ा रोल निभाते है लेकिन लड़के अपने अक्सर अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेन्स पर तो ध्यान देते है लेकिन अपने नाखुनो को भूल जाते है। 

लड़को के ये सोचते है कि ये मामूली चीज़ है इसे लड़किया क्यों नोटिस करेगी ,लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़किया आपके नखूनों को भी नोटिस करती है 

आपके नाखूनों को देखकर ही लड़किया समझ जाती है कि आप साफ -सफाई पर कितना ध्यान देते है ,जिन लड़को के नाखून गंदे होते है या साफ़ नहीं होते है लड़किया उन लड़को को पसंद नहीं करती है ऐसे लड़को से दूर रहना ही पसंद करती है।

इसलिए अपने नाखूनों को हमेशा साफ रखे क्युकी इससे आपके नेचर का पता चलता है और ये आपकी पर्सनालिटी की शोभा भी बढ़ाते है।  

8. आपकी स्माइल को नोटिस करती है 

 हर किसी को वो इंसान अच्छा लगत है जिसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान होती है लड़कियाँ भी पहली नजर में लड़के के इसी स्माइल को नोटिस करती है इसलिए अपने चेहरे पर एक अच्छी स्माइल रखे 

ताकि जब भी कोई लड़की आपको देखे तो उसे आपका हसता हुआ चेहरे दिखाई दे और जब भी लड़कियाँ के साथ बात करे तो एक अच्छी सी स्माइल के साथ बात करे क्योकि आपके चेहरे की मुस्कान से भी लड़किया आपकी तरफ अट्रैक्ट होती है। 

लेकिन वही जो लड़के उदास रहते है जिनके चेहरे पर जरा भी खुशी नहीं होती है ऐसे लड़को को लड़किया बिलकुल पसंद नहीं करती है। 

लेकिन यहाँ इस बात का ध्यान रखना है कि आपको जरुरत से ज्यादा स्माइल नहीं करना है नहीं तो लड़की को सोचेगी कि आप खुद को ज्यादा ओवर कॉंफिडेंट समझ समझ रहे हो और अपने अंदर की कमियों को छुपाने को कोशिश कर रहे हो

क्योकि जिन लड़को को अपनी सच्चाई के बहार आने का डर होता है वो लड़के जरुरत से ज्यादा मुस्कुराते है। 

9. आपकी हाइट नोटिस करती है

लड़किया लड़को की हाइट को भी बहुत गौर से नोटिस करती है लड़किया ये नोटिस करती है कि लड़के की हाइट कितनी है लड़कियों को अपने से ज्यादा हाइट वाले लड़के पसंद आते है।

इसके पीछे लड़कियों कि ये सोच होती है कि जिन लड़की को हाइट ज्यादा होती है या जो लड़के लम्बे होते है वो लड़के बहुत ज्यादा बहादुर होते है और ऐसे लड़को के साथ लड़किया सुरक्षित महसूस करती है। 

10. आपके चलने का तरीका नोटिस करती है

लड़की जब किसी लड़के को पसंद करती है तो उसके चले के तरीके को नोटिस करती है लड़की ये देखने की कोशिश करती है कि लड़का कैसे चलता है कही लड़का किसी सुस्त इंसान की तरह झुककर तो नहीं चलता है। लड़किया इस बात पर बहुत ध्यान देती है।

वही जिन लड़को के चलने का तरीका अच्छा होता है जो सीधे खड़े होकर ,तन कर चलते है ऐसे लड़को की तरफ लड़कियों का ध्यान बहुत जल्दी आकर्षित होता है और ऐसे लड़को से लड़किया बहुत जल्दी इम्प्रेस होती है। इसलिए हमेशा सीधे खड़े होकर ,तन कर चले। 

11. लड़की को देखने का नजरिया कैसा है ये भी नोटिस करती है

लड़की जब भी किसी लड़के को देखती है तो उसके देखने के नजरिये को नोटिस करती है लड़किया लड़के की आँखों में देखकर ये जानने की कोशिश करती है कि लड़के की नजर कहा है कही वो उसे घूर तो नहीं रहा है या उसकी नजर उसके किसी शारीरिक अंग पर तो नहीं है।

इस चीज़ को लड़किया लड़को के सबसे ज्यादा नोटिस करती है। लड़कियों ऐसे लड़को को बिलकुल पसंद नहीं करती है जिनकी नजर उनके शारीरक अंगो पर होती है। 

इसलिए जब भी किसी लड़की से मिले तो हमेशा उसके सामने अपना मुस्कुराता हुआ चेहरा ले कर जाये ताकि लड़की आपकी तरफ आसानी से अट्रैक्ट हो जाये।

Read More :- कैसे जाने की कोई लड़की हमें पसंद करती है?

Read More :लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

निष्कर्ष –

दोस्तों लड़किया किसी भी लड़के को यूँ ही अपना हमसफ़र नहीं बनती है ,लड़किया पहले उन लड़को को अच्छे से नोटिस करती है उसके बाद ही उस लड़के के साथ रिलेशनशिप में आती है। तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको ऐसी 11 बाते बताई है जो लड़किया रिलेशनशिप में आने से पहले लड़को में नोटिस करती है।

दोस्तों उम्मीद करता हु आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि लड़कियां लड़कों में सबसे पहले क्या नोटिस करती है? अगर इसके बाद भी आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट करे।

FAQ

लड़कियां सबसे पहले क्या नोटिस करती हैं?

लड़किया सबसे पहले लड़को के बॉडी पोस्चर को नोटिस करती है कि आपके उठने -बैठने का ढंग कैसा है। आपके बॉडी की स्मेल कैसा है आपके बॉडी से कोई बदबू तो नहीं आ रही है।

लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती हैं?

लड़किया लड़को में उनके बात करने का तरीका ,ड्रेसिंग सेन्स ,उनका लुक्स ,उनके नाखून ,उनके चेहरे की मुस्कान ,उठने -बैठने का तरीका ,उनकी हाइट ,बॉडी स्मेल इत्यादि चीजों को नोटिस करती है


लड़कियां एक आदमी में सबसे पहले क्या नोटिस करती हैं?

लड़किया एक आदमी में सबसे पहले उनका लड़कियों के साथ बातचीत करने का तरीका और उनका लड़कियों को देखने का नजरिया कैसा है ये नोटिस करती है।

दोस्तों मेरा नाम देवचंद है मैं LadkiKoKaiseImpressKare.in का founder और राइटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा उद्देश्य लड़को को ये सीखना है कि लड़की को कैसे इम्प्रेस किया जाता है और आप लड़की को कैसे पटा सकते है इस बारे में लोगो को बताना है। मैं अपने इंस्टग्राम पेज fact_about_girls21के माध्यम से पिछले 2 साल से 250K से ज्यादा लोगो को लड़की को इम्प्रेस करने और लड़की को पटाने के तरीके के बारे में बता रहा हूँ ।

Leave a Comment