लड़कियों को कौन से लड़के अच्छे लगते हैं?

लड़कियों को कैसे इम्प्रेस करते है ये जानने के लिए फॉलो करे
Telegram Group Join Now
Please Follow On Instagram instagram

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कि लड़कियों को कौन से लड़के अच्छे लगते हैं? वैसे तो हर लड़की की पसंद अलग -अलग होती है लेकिन कुछ ऐसी खूबियाँ होती है जिन्हे लड़कियाँ अक्सर उन लड़को में ढूंढती है जिन्हे वो अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती है और जिन लड़को में ये खूबियाँ होती है लड़कियों को वो लड़के अच्छे लगते है। 

आमतौर पर लड़कियों को सीधे और सरल स्वभाव के लड़के अच्छे लगते है लेकिन लड़कियों को देखकर लड़को के मन में अक्सर ये सवाल जरूर आता है की लड़कियों को कौन से लड़के अच्छे लगते है या लड़कियों को कैसे लड़के अच्छे लगते हैं? 

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले है की लड़कियों को कौन से लड़के अच्छे लगते है।

लड़कियों को कैसे लड़के अच्छे लगते हैं? 

लड़कियों को जब कोई लड़का अच्छा लगता है तो लड़कियाँ अक्सर उन लड़को में ये 10 ख़ूबिया ढूढ़ने की कोशिश करती है और जिन लड़को में ये खूबियाँ होती है वो लड़के लड़कियों को अच्छे लगते है। आइये जानते है इन 10 खूबियों के बारे में

1.जिन लड़को का सेन्स सेन्स ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है

लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते है जिनका सेन्स ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है मतलब जो लड़के मजाकिया होते है जिन्हे ये पता होता है कि लड़की को कब हसाना है और कब नहीं हसाना है,जो लड़के सही समय पर लड़कियों को फनी जोक्स मारकर अपनी बातो से हसाते है ऐसे खुशमिजाज और मिलनसार लड़को से लड़किया बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाती है।

लेकिन वही जो लड़के हमेशा सीरियस रहते है ,उदास रहते है जो बिना वजह ही लड़की के सामने जोक्स मारते रहते है और लड़की के सामने अजीबोगरीब हरकत करते रहते है ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छे नहीं लगते है इसलिए अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर को अच्छा रखो और लड़की के साथ मजाक मस्ती करो ,उनके उदास चेहरे पर स्माइल लाओ ,उसे अपनी बातों से हसाओ।   

2. जिन लड़को का दिल साफ होता है  

लड़कियों को ऐसे लड़के अच्छे लगते है जिनका दिल साफ होता है जो ईमानदार और भरोसा करने वाले होते है जिन लड़को के अंदर छल ,कपट या नफरत की भावना नहीं होती है ,जो लड़के लड़कियों पर कभी शक नहीं करते है ,लड़की के कही आने -जाने पर कोई सवाल नहीं करते है ,उनके आने -जाने पर कोई रोक टोक नहीं करते है ऐसे सीधे -साधे साफ दिल वाले लड़के लड़कियों को अच्छे लगते है।

3. जिन लड़को के अंदर कॉन्फिडेंस होता है

लड़कियों को वो लड़के अच्छे लगते है जिनके अंदर कॉन्फिडेंस होता है जो अपने जिंदगी के फैसले खुद लेते है अपने जिंदगी के फैसले लेने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहते है, जो लड़कियों से बिना घबराये ,बिना डरे बात करते है जब भी लड़की से बात करते है तो उनकी की आँखो में देखकर (eye contact) बात करते है। ऐसे लड़को की तरफ लड़किया बहुत जल्दी अट्रैक्ट होती है और ऐसे कॉन्फिडेंस वाले लड़के लड़कियों को अच्छे लगते है।

इसलिए जब भी लड़की से बात करो तो उसकी आखो में देखकर कॉन्फिडेंस के साथ बात करो। इससे आपकी पर्सनालिटी में और भी ज्यादा निखार आता है।

4. जो लड़के रोमांटिक होते है

लड़कियों को रोमांटिक लड़के अच्छे लगते है जो लड़के लड़कियों को घूमने ले जाते है उनके साथ हसीं मजाक करते है ,उनके साथ फ़्लर्ट करते है उन्हें अपनी बातो से हँसाने के लिए फनी जोक्स बोलते है. लड़की को अपनेपन का अहसास दिलाते है चलते -चलते लड़की का हाथ पकड़ लेते है,उनके कंधे पर प्यार से हाथ रख देते है।

जो लड़के लड़कियों से घंटो फोन पर बाते करते रहते है,उनके साथ समय बिताते है,उन्हें खुश रखते है ,लड़कियों की छोटी -छोटी बातो का ध्यान रखते है ,उन्हें सरप्राइज़ देते रहते है, लड़कियों को स्पेशल फील कराते है ऐसे लड़के लड़कियों को बहुत अच्छे लगते है।

5. जो लड़के लड़कियों से हमेशा सच बोलते है  

लड़कियों को वो लड़के अच्छे लगते है जो हमेशा सच बोलते है और लड़की के साथ अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहते है जब आप लड़की से हमेशा सच बोलते हो तो इससे लड़की का विश्वास आपमें बढ़ता है,लड़की आपके ऊपर भरोसा करने लगती है।

लेकिन वही जो लड़के लड़कियों से झूट बोलते है और दिखावा करते है,अपने बारे में बहुत बढ़ा चढ़ाकर बताते है तो जब लड़की को उनके झूट का पता चलता है तो लड़की का भरोसा टूट जाता है। इसलिए लड़की से हमेशा सच बोले आप जो है लड़की को वही बताये नहीं तो आपका रिश्ता लड़की के साथ आगे बढ़ने से पहले ही टूट जायेगा।

6. जो लड़की की बातो को ध्यान से सुनते है

जो लड़की की बातो को ध्यान से सुनते है

लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते है जो लड़कियों की बातो को ध्यान से सुनते है और उनसे बीच -बीच में सवाल पूछते है ऐसे लड़को को लड़किया बहुत पसंद करती है क्युकी लड़कियों को बोलना बहुत अच्छा लगता है लड़कियों बिना रुके घंटो बाते कर सकती है। ऐसे में लड़कियों को ऐसा लड़का चाहिए होता है जो उनकी बातो को ध्यान से सुन सके।

लेकिन वही कुछ लड़के होते है जो लड़की से बात करते समय लड़की को बोलने का मौका नहीं देते है और खुद ही बोलते रहते है ऐसे लड़को से लड़किया बहुत जल्दी बोर हो जाती है। इसलिए लड़की की बातो को ध्यान से सुने और उनसे सवाल भी पूछते रहे ताकि लड़की को ये लगे कि आप उसकी बातो में इंटरेस्ट ले रहे हो।

7. जो लड़के खुद पर ध्यान देते है

लड़कियों को वो लड़के बहुत अच्छे लगते है जो खुद पर ध्यान देते है जो हमेशा साफ -सुथरे रहते है ,हाइजीन रहते है,अपने hairstyle को अच्छा रखते है ,अपनी बॉडी में अच्छा सा परफ्यूम लगाते है, अपनी बॉडी की फिंटनेस पर ध्यान देते है ,जिम जाते है खुद को हेल्थी और फिट रखने की कोशिश करते है ऐसे लड़को की की तरफ लड़किया बहुत जल्दी अट्रैक्ट होती है

लेकिन वही जो लड़के खुद का ध्यान नहीं रखते है साफ़ -सफाई पर ध्यान नहीं देते है , हमेशा गंदे कपडे पहनते है अपने ऊपर बिलकुल ध्यान नहीं देते है ऐसे लड़को से लड़किया दूर रहने ही पसंद करती है, इसलिए हमेशा साफ़ -सुथरे रहे।

8. जो लड़के हमेशा बिजी रहते है

लड़कियों को अक्सर वो लड़के अच्छे लगते है जो लड़के अपने कैरियर और फ्यूचर को लेकर सीरियस रहते है जो हमेशा बीजी रहते है ,जो अपने गोल को पाने के लिए मेहनत करते है।  

लेकिन वही जो लड़के हर समय फ्री रहते है जिनके लाइफ का कोई गोल नहीं होता है जो बिलकुल खाली बैठे रहते है ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छे नहीं लगते है क्योकि लड़की ये नहीं चाहती है कि वो जिस लड़के को पसंद करती है वो हमेशा खाली बैठा रहे, इसलिए हमेशा बीजी रहो ,अपने गोल और अपने सपने को पाने के लिए मेहनत करो। 

9. जो लड़के खुद को वैल्यू देते है

जो लड़के खुद की वैल्यू करते है जिनकी अपनी खुद की सेल्फ respect होती है जो लड़के सभी लड़कियों के पीछे नहीं भागते है ,जो लड़कियों से ज्यादा चिपके नहीं रहते है मतलब चिपकू टाइप के नहीं होते है,जो नकारात्मक लोगो से हमेशा दूर रहते है ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छे लगते है लड़किया ऐसे लड़कों की दीवानी होती है। 

लेकिन वही जो लड़के सभी लड़कियों के पीछे भागते रहते है उनके आगे -पीछे घूमते रहते है, हमेशा लड़कियों से चिपके रहते है जिनकी इमेज लड़कियों के सामने एक चिपकू लड़के की होती है। ऐसे लड़के लड़कियों को अच्छे नहीं लगते है। इसलिए अपनी खुद की वैल्यू करे और लड़कियों के सामने अपनी अच्छी इमेज बनाये। 

10. जिन लड़को का बेहेवियर अच्छा होता है

लड़का हो या लड़की सभी के लिए एक अच्छा बेहेवियर बहुत मायने रखता है जिन लड़को का बेहेवियर अच्छा होता है लड़कियों को वो लड़के अच्छे लगते है आपके बेहेवियर से ही पता चल जाता हिअ की आपकी पर्सनालिटी कैसी है और आप किस टाइप के इंसान हो,इसलिए अपने बेहेवियर को हमेशा अच्छा रखे ताकि सभी लोग आपको पसंद करे। 

एक अच्छे बेहेवियर के साथ लड़कियों को वो लड़के भी अच्छे लगते है जिनके अंदर केयरिंग और सपोर्टिंग नेचर होता है इसलिए अपने बेहेवियर के साथ केयरिंग और सपोर्टिंग नेचर को भी अच्छा रखे। 

ये भी पढ़े –कैसे जाने की कोई लड़की हमें पसंद करती है?

निष्कर्ष (conclusion)

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने 10 ऐसी बाते या खूबियाँ बताई है जिसकी मदद से आप आसानी से पता कर सकते हो की लड़कियों को कौन से लड़के अच्छे लगते हैं?

दोस्तों आपको ये आर्टिकल अच्छी लगी तो कमेंट करे और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और अगर आपका कोई सवाल हो तो हमें कमेंट करे।

FAQ

लड़कियों को लड़कों में सबसे अच्छा क्या लगता है?

लड़कियों को लड़को में सबसे अच्छा उनका सेन्स ऑफ ह्यूमर मतलब लड़को के बात करने का मजाकिया अंदाज अच्छा लगता है।

लड़कियों को लड़कों में क्या अच्छा लगता है

लड़कियों को लड़को में उनका सेन्स ऑफ ह्यूमर , उनका कॉन्फिडेंस , सीधा और सरल स्वभाव , बात करने का तरीका ,ड्रेसिंग सेन्स ये सब अच्छा लगता है।

दोस्तों मेरा नाम देवचंद है मैं LadkiKoKaiseImpressKare.in का founder और राइटर हूँ। इस ब्लॉग के माध्यम से मेरा उद्देश्य लड़को को ये सीखना है कि लड़की को कैसे इम्प्रेस किया जाता है और आप लड़की को कैसे पटा सकते है इस बारे में लोगो को बताना है। मैं अपने इंस्टग्राम पेज fact_about_girls21के माध्यम से पिछले 2 साल से 250K से ज्यादा लोगो को लड़की को इम्प्रेस करने और लड़की को पटाने के तरीके के बारे में बता रहा हूँ ।

Leave a Comment